फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   solve woman matters

महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं : अर्चना

Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
solve woman matters
महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं : अर्चना
विज्ञापन

धनेवा-धनेई लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जागरुकता शिविर और महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। सरकार महिला की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करें। शासन द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन द्वारा महिलाओं की हर संभव मदद की जा रही है। महिलाओं एवं बच्चों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। खुद को आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को सक्षम बनना होगा। महिलाओं को समाज में अपने अधिकार के लिए लड़ने की आवश्यकता है।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने बृहस्पतिवार को धनेवा-धनेई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित जागरुकता शिविर और महिला जन सुनवाई के दौरान कही। जन सुनवाई के दौरान छह मामले पेश हुए, जिसमें आवास व शौचालय से जुड़े दो प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया। शेष मामले राजस्व व पारिवारिक विवाद के थे, जिनमें नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। जन सुनवाई के बाद सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रागदत्त शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और इसके कार्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को प्री-लिटिगेशन और इसके महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, जिला समन्वयक संजा देवी, काउंसलर प्रियंका सिंह और नैना पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed