फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SOG sets up camp in Kushinagar in search of stolen Scorpio

Maharajganj News: चोरी हुई स्कार्पियो की तलाश में एसओजी ने कुशीनगर में डाला डेरा

Fri, 05 Jun 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
SOG sets up camp in Kushinagar in search of stolen Scorpio
सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई निगरानी, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, संभावित आपराधिक गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कुशीनगर/महराजगंज। जनपद की एसओजी ने दो दिनों से तमकुहीराज थाना क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में पता चला है कि महराजगंज से चोरी स्कार्पियो को हाईवे से बिहार ले जाया गया है। एसओजी लोकेशन के आधार पर वाहन और आरोपी की तलाश कर रही है।
महराजगंज एसओजी की टीम बुधवार को सुबह लग्जरी वाहन से तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार पहुंची। स्थानीय पुलिस से समन्वय से टीम ने संभावित लोकेशन के आधार पर बिहार के गोपालगंज जिले से सटे क्षेत्रों में भी नजर रखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टीम ने पंचदेवरी, कटेया बाजार और जमुनहा बाजार समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों की जांच-पड़ताल के बाद एसओजी टीम वापस समउर बाजार पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से समउर बाजार, डिबनी बंजरवा और लतवा चट्टी समेत विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान हाईवे और सीमा क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, महराजगंज से एक स्कार्पियो चोरी हुई है। चोर स्कार्पियो को कुशीनगर के रास्ते बिहार ले गए हैं। लोकेशन मिलने के बाद हाईवे पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल एसओजी टीम की कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की जांच से किसी महत्वपूर्ण सुराग की तलाश की संभावना जताई जा रही है।
सीओ जयंत कुमार ने बताया कि एक वाहन चोरी के मामले में महराजगंज एसओजी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed