फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   social distancjng tar tar

लॉकडाउनः दूसरे चरण के पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Wed, 15 Apr 2020 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
social distancjng tar tar
महराजगंज में यूनियन बैंक के पास लॉक डाउन का नही दिखा असर सड़कों पर दिखी चहल पहल। - फोटो : MAHARAJGANJ
लॉकडाउन : दूसरे चरण के पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दूसरे चरण में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने के बाद पहले दिन बुधवार को नगर में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार नजर आई। थोड़ी देर के लिए ही सही ज्यादातर लोग सड़कों पर निकले देखे गए। पुलिस सभी मार्गों पर घूम-घूम कर लोगों को समझाती नजर आई। हालांकि जिस तरह से सड़क पर भीड़ उमड़ रही है वह सभी के लिए चिंता का विषय है।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को अपने संबोधन में दूसरे चरण में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। अधिकांश जगहों पर दूसरे चरण के लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर भारी मात्रा में भीड़ उमड़ी। माना जा रहा है कि 21 दिन की व्यवस्था पूरी रखने वाले लोग भी अवधि बीतने के उपरांत आवश्यक सामानों के लिए घर से बाहर निकले जिसकी वजह से भीड़ हुई। भीड़ अधिक होने की वजह से मार्गों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार नजर आई। हालांकि भीड़ के बीच पुलिसकर्मी सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों से बेवजह न घूमने की अपील करते नजर आए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। सहयोग न किए जाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर से सख्ती को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा पर सख्ती और बढ़ाई गई
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के उपरांत जिले, राज्य व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश डी मोदक के साथ-साथ पुलिस व प्रशासनिक जिम्मेदार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कतरारी, फरेंदा, सिसवां, इंदरपुर, धानी में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। बुधवार को आने-जाने वाले लोगों को पुलिस व एसएसबी के गहन पूछताछ से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed