{"_id":"5afdd4bc4f1c1b894c8b5743","slug":"so-that-the-water-is-not-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"....ताकि जल में न डूबे जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....ताकि जल में न डूबे जनपद
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 18 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
....ताकि जल में न डूबे जनपद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/निचलौल। सूबे की बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने गुरुवार को नेपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय तटबंध बी गैप, नेपाल बांध व लिंक बांध का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा व मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 15 जून तक सभी कार्य को अंतिम रूप दने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि बांधों की मरम्मत के काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे नेपाल के बी गैप बांध पहुंचीं। उन्होंने सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ठोकर नंबर 12 व 13 का जायजा लिया। यहां कराए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की और एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार सिंह को सभी कार्य समय से कराने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ठोकर संख्या 14 व 16 और फिर लिंक बांध होते हुए नेपाल बांध के अति संवेदनशील ठोकर संख्या तीन को देखने पहुंचीं। यहां ठोकर की जर्जर स्थिति देख मंत्री ने साथ आए गंडक प्रमुख एके सिंह से पूरी जानकारी हासिल की और अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सचान व एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार को बंधे की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने का निर्देश दिया।स्वाति सिंह ने कहा कि बाढ़ से सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। बाढ़ से पूर्व सभी कार्य करा लिए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गंडक प्रमुख लखनऊ अशोक कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार, एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीएम निचलौल उदय भान आदि मौजूद थे।