{"_id":"6b0c87cf05a4c97ca2021f79","slug":"growing-interest-among-young-people-in-learning-the-chinese-language-indian-students-are-also-enrolling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-190260-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चीनी भाषा सीखने में बढ़ रही युवाओं की रुचि, भारतीय छात्र भी ले रहे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चीनी भाषा सीखने में बढ़ रही युवाओं की रुचि, भारतीय छात्र भी ले रहे दाखिला
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के लुंबिनी में चीनी भाषा सीखने के प्रति युवाओं की रुचि तेजी से बढ़ रही है। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में चीनी भाषा की पढ़ाई के साथ दक्षता परीक्षा में भी भारतीय विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के युवा पर्यटन और रोजगार के बेहतर अवसरों को देखते हुए इस भाषा को सीखने में रुचि दिखा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक चीनी भाषा दक्षता परीक्षा केंद्र पर आयोजित एचएसके परीक्षाओं में कुल 583 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 391 भारतीय थे। यह आंकड़ा सीमावर्ती भारतीय युवाओं के बीच चीनी भाषा सीखने की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। इस बीच लुंबिनी में आयोजित तीन दिवसीय दक्षिण एशियाई चीनी भाषा शिक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में भाषा शिक्षण, पाठ्यक्रम विकास और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षाविदों ने स्थानीय युवाओं को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने और इसे रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रतिनिधिसभा सदस्य तौफीक अहमद खान ने कहा कि लुंबिनी में बड़ी संख्या में चीनी पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। ऐसे में स्थानीय युवाओं को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देकर पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने भाषा शिक्षा के विस्तार, दक्ष मानव संसाधन तैयार करने और इससे जुड़ी नीतिगत समस्याओं के समाधान की जरूरत भी बताई।