{"_id":"65317fa0ebc03f3a820a5434","slug":"snatched-the-money-by-attacking-with-a-rod-then-tried-to-kill-by-running-over-a-truck-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8010-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रॉड से हमला कर रकम छीनी, फिर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रॉड से हमला कर रकम छीनी, फिर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
सरकारी देशी शराब की दुकान से रकम लेकर वापस घर आ रहे थे बाइक सवार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल चिऊटहा मार्ग पर बुधवार देर रात में बाइक सवार युवकों पर कुछ मनबढ़ों ने लोहे की रॉड से हमला कर 40 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद युवकों को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराई। डॉक्टरों ने एक युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित मनोज कुमार (38) निवासी खोन्हौली ने बताया है कि वह गांव के रहने वाले दोस्त सुनील पटेल (37) के साथ रायपुर गांव स्थित अपने सरकारी देशी शराब की दुकान पर गए थे। जहां से बिक्री की रकम 40 हजार रुपये लेकर रात करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। निचलौल चिऊटहा मार्ग स्थित एक काॅलेज के आगे पहुंचे थे। इस दौरान वहां पहले से कुछ लोग ट्रक खड़ा कर लोहे की रॉड और डंडों के साथ मौजूद थे। उन लोगों ने बाइक रोक ली। अभी वह कुछ समझ पाते कि मनबढ़ों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। फिर उनके पास रखी रकम को छीन ली।
इतना ही नहीं उन लोगों ने हत्या करने के लिए उनके ऊपर ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही की किसी तरह बच गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ भाग निकले। उधर, पुलिस दोनों घायल युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। मनोज कुमार के हाथ की अंगुली टूटने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रक पर लदा था खाद्यान्न
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। ट्रक की तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाने वाला खाद्यान्न लदा था। ट्रक पूरी तरह से जर्जर की हालत में है। ट्रक की हालत देख लोग कई तरह की सवाल खड़ा कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --