फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggling of Chinese garlic increased with demand

Maharajganj News: मांग के साथ चीन के लहसुन की तस्करी बढ़ी

Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of Chinese garlic increased with demand
महराजगंज। सहालग में इन दिनों चीन के लहसुन की खपत बढ़ गई है। पगडंडी से तस्कर लहसुन सरहद पार कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो करीब एक टन चीन का लहसुन रोजाना सरहद पार हो रहा है।
विज्ञापन

धंधेबाज चीन के लहसुन को आसानी से भारतीय लहसुन में मिलाकर बाजार में बेच रहे हैं। हालांकि इससे लोगों की सेहत को खतरा है लेकिन, धंधेबाज इससे मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सहालग में लहसुन की खपत अचानक बढ़ गई है। शहर की मंडी से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र की मंडी में धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

चमकदार होने के कारण चीन के लहसुन की बिक्री तेज होती है। पगडंडियों से कैरियर चीन का लहसुन लेकर आते हैं, मौका देखकर इसे गोरखपुर समेत अन्य बड़ी मंडियों में मांग के अनुसार भेज दिया जाता है। पकड़ में आने से बचने के लिए धंधेबाज भारतीय बाजारों में बिकने वाले देसी लहसुन में भी चीन का लहसुन मिला देते हैं। वहीं लोगों को यह पता भी नहीं है कि वो देसी खा रहे हैं या चीन के लहसुन। हालांकि जहां देसी लहसुन लोगों के सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं चीन का लहसुन नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक चीन का लहसुन भी देसी लहसुन के जैसा ही होता है। इसका फायदा उठाकर धंधेबाज देसी लहसुन में चीन के लहसुन की मिलावट कर दे रहे हैं। धंधेबाजों को लोगों की सेहत के फायदे और नुकसान से कोई मतलब नहीं है। केवल उन्हें मोटी रकम हासिल करना है। सूत्रों की माने तो जिले के कनमिसवा, बहुआर, झुलनीपुर, रेंगहिया, शीतलापुर, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, रामनगर, बरगदवा सहित अन्य पगडंडी रास्तों से चीन के लहसुन की तस्करी के मामलों में इजाफा हुआ है। हालांकि मुखबिर की सूचना पर चीन के लहसुन को बरामद कर धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन का लहसुन नेपाल में 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो आसानी से मिल जाता है, जबकि भारतीय लहसुन की कीमत लगभग 250 से 320 रुपये प्रतिकिलो के बीच है। ऐसे में तस्कर चीन के लहसुन की खेप को सरहद पार कर भारतीय बाजारों में मिलावट कर बेच मोटी रकम कमा रहे हैं। उधर, सीमावर्ती बाजारों में चीन के लहसुन की भरमार है। इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं, क्योंकि यह चमकदार और मोटा होता है। जबकि, मार्किट में भारतीय लहसुन छोटा और काला दिख रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed