{"_id":"64d1428b59f7d7c3800e6534","slug":"smuggling-is-not-stopping-then-24-bags-of-urea-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3471-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहीं रुक रही तस्करी, फिर 24 बोरी यूरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहीं रुक रही तस्करी, फिर 24 बोरी यूरिया बरामद
विज्ञापन
आरोपी को कस्टम के हवाले सौंपा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के सीमा गांव बैरिया बाजार के पास सोमवार सुबह एसएसबी ने 24 बोरी यूरिया लदी बोलेरो समेत आरोपी को पकड़ा है। औपचारिकता पूरी करके नौतनवां कस्टम के हवाले कर दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी इन दिनों बढ़ गई है।
सूत्र बताते हैं कि बरगदवा, भगवानपुर, सेवतरी, सेखुआनी, झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द को छोड़ दें तो अन्य अंतरराष्ट्ररीय पगडंडी पर सुरक्षा पहरा नहीं है। यहां गश्ती टीम पहुंचती है, लेकिन तस्कर सुरक्षाकर्मियों के गश्ती टाइम का पता कर लेते हैं। गश्ती दल जैसे आगे बढ़ता है, वैसे ही खुली सीमा से खाद नेपाल भेज दी जा रही है। स्थिति यह है कि बाइक पर दो बोरी यूरिया नेपाल पहुंचाने पर आठ सौ रुपये मिल जा रहे हैं।
बैरिया बाजार बीओपी पर तैनात सब इंस्पेक्टर जेडटीएम शिथलो ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नोमेंस लैंड की ओर जा रही बोलेरो को पकड़ा गया। बोलेरो में रखी 24 बोरी यूरिया के साथ आरोपी को भी दबोच लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पैसिया बाबू के इंद्रजीत सिंह बताया। बोलेरो, यूरिया और आरोपी को नौतनवां कस्टम के हवाले कर दिया गया। क्षेत्र में प्रत्येक दिन कभी यूरिया तो कभी चावल गेहूं आदि की बरामदगी समय समय पर हो रही है।