फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers were trying to cross the border, the young man got beaten up

Maharajganj News: सीमा पार करने की फिराक में थे तस्कर, युवक ने टोका तो कर दी पिटाई

Sun, 30 Jul 2023 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Smugglers were trying to cross the border, the young man got beaten up
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट बगीचे के पास शनिवार रात आठ बजे के करीब तस्करों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया के छोटे भाई रवि कन्नौजिया शनिवार रात काम से वापस लौट रहे थे। उनका घर सोनौली कस्बे के वाल्मीकि नगर में है। रास्ते में प्रेम नगर कालोनी के गेट के पास उन्होंने देखा कि कुछ लोग सामान लेकर नेपाल जाने की फ़िराक में हैं। रवि ने उनसे पूछ लिया कि क्या सामान है और कहां जा रहे हैं। इस बात पर तस्करों का गैंग उन पर टूट पड़ा। उन्हें पीटकर घायल कर दिया। रवि के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग मौके की ओर दौड़े तो तस्कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रवि कन्नौजिया को रतनपुर सीएचसी भेजा। एक युवक को तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि अनिल निवासी घनश्याम नगर निवासी, धर्मेंद्र, करन निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




-----------------



कुछ दिनों पहले एसएसबी जवानो को पीटा था तस्करों ने



सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास बीते माह मुर्गा तस्करी रोकने पर आक्रोशित तस्करों ने एसएसबी जवान को पीटा था। घटना बीते छह जून की बताई जा रही है। इस मामले में सोनौली पुलिस ने एसएसबी जवान की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी नेपाल फरार हो गए थे। फिर सीमा के जसवल भगवानपुर गांव सहित अन्य स्थानों पर आरोपितों की तस्वीरें चस्पा कर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed