{"_id":"69b1d53aa41f2f3a130339d2","slug":"smugglers-fled-after-seeing-the-police-later-took-the-animals-to-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-173140-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस को देखकर भागे तस्कर...बाद में नेपाल ले गए पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस को देखकर भागे तस्कर...बाद में नेपाल ले गए पशु
विज्ञापन
पशुओं को मौके पर छोड़, बाइक ले गई पुलिस
दोबारा पहुंचे तस्कर आराम से चार पशुओं को नेपाल लेकर चले गए
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्कर पशुओं की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों तस्कर पशुओं को छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक कब्जे में लेकर थाने चली गई। इसके बाद तस्कर दोबारा पहुंचे और चार पशुओं को आराम से नेपाल लेकर चले गए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी निचलौल एनएच-730 एस सड़क चंदन नदी के समीप बंद पेट्रोल पंप के सामने से एक रिंग बांध नेपाल की तरफ जाती है। यह तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक व्यक्ति तेजी से बंधे के रास्ते पशुओं को खदेड़ते जा रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर जब मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो तस्कर पशुओं को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की माने तो पुलिस के जाने के बाद तस्कर पशुओं को लेकर बाॅर्डर पार चले गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।