{"_id":"6536d98377929c5b4e0113c5","slug":"smugglers-busy-in-bringing-essential-goods-across-the-border-in-view-of-the-festive-season-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8290-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्योहारी सीजन को देख कर जरूरी सामग्री सरहद पार कराने में जुटे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्योहारी सीजन को देख कर जरूरी सामग्री सरहद पार कराने में जुटे तस्कर
विज्ञापन
काॅस्मेटिक, कपड़ा, चीनी, चावल समेत जरूरी की अन्य सामग्रियों की मांग बढ़ी, सतर्कता के बाद भी नहीं रुक रही तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल में दशहरा पर्व को देखते हुए कास्मेटिक, कपड़ा, चीनी, चावल समेत जरूरी की अन्य सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में तस्करों की चांदी है। नेपाल में मांग के अनुसार जरूरत की सामग्रियों को तस्कर सरहद पार करने में जुटे हैं। सुरक्षाकर्मी सीमावर्ती क्षेत्र में एक तरफ बरामदगी कर रहे हैं तो दूसरी ओर तस्कर चकमा देकर सामान नेपाल पहुंचा रहे हैं। तस्करी के धंधे में मुख्य सरगना तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि समय-समय पर कैरियर पकड़े जाते हैं।
सूत्र बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगभग एक दर्जन ऐसे रास्ते हैं, जहां से जरूरी सामानों की तस्करी होती है। सामान्य तौर पर दिन में नेपाल के बाजारों से आने वाली महिलाएं तस्करों के लिए कैरियर के रूप में काम करती हैं। खरीदारी करने के बाद उसे गंतव्य तक पहुंचा देती हैं। जिन रास्तों से तस्करी होती है, उनमें नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां, छपवा, सुंडी, खनुवा, हरदी डाली, कैथवलिया, बरगदही, फ़रेनिया, श्याम काट, भगवानपुर और सोनौली का दो नंबर गली है।
सूत्रों के अनुसार, नौतनवां, कोल्हुई, सोनौली, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी और निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव से कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। आए दिन एसएसबी व पुलिस तस्करों को पकड़ भी रही है। भारतीय सीमा क्षेत्र से 100 रुपये नेपाली मुद्रा से अधिक का सामान खरीद कर नेपाल ले जाने पर भंसार शुल्क लिए जाने के प्रावधान के बाद सीमावर्ती बाजार में विभिन्न सामानों की तस्करी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीते 22 अक्तूबर को बरगदवा थाना क्षेत्र में पड़ियाताल बैरियर के पास एक बंडल कपड़ा बरामद किया गया था। आरोपी संतोष कपड़ा लेकर नेपाल लेकर जा रहा था। पुलिस ने पकड़कर कस्टम को सौंप दिया था। वहीं, भारत नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से निगरानी लगी थी। लिखियहवा घाट से 47 बोरी चावल बराम कर कस्टम को सौंप दिया। दूसरी बरामदगी कुरहवा गांव से हुई। यहां भी पुलिस व एसएसबी ने 35 बोरी चावल की बरामदगी की।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमवर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम जांच के दौरान बरामदगी करती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खुली सीमा की बीओपी से हो रही निगरानी
महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा 84 किलोमीटर खुली है। सीमा में करीब 98 पगडंडियां हैं। नौ सीमा चौकी के साथ 10 बॉर्डर आउट पोस्ट चौकी स्थापित है, इनके जरिए निगहबानी होती। सूत्र बताते हैं पगडंडियों में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर और झुलनीपुर नदी के रास्तों का प्रयोग तस्कर करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया
नाैतनवा। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से दशहरा पर्व को लेकर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। हरदी डाली, मुर्दहिया घाट, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ आदि पगडंडी पर गश्त हुई। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बढ़ती गई है। संवाद