Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are transporting Chinese watermelon seeds from Nepal to Indian markets.

Maharajganj News: चाइनीज तरबूज का बीज नेपाल से भारतीय बाजारों में पहुंचा रहे तस्कर

Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are transporting Chinese watermelon seeds from Nepal to Indian markets.
निचलौल। नेपाल बार्डर पर इन दिनों तरबूज बीज की तस्करी करने वाले धंधेबाज काफी सक्रिय हो चुके हैं। धंधेबाज चीन की तरबूज बीज को नेपाल के रास्ते सरहद पर तस्करी कर दिल्ली, उत्तराखंड, कानपुर सहित अन्य बड़े बाजारों में पहुंचकर मोटी रकम कमा रह हैं। धंधेबाज तरबूज बीज को नेपाल से भारत में लाकर ढाई गुना मुनाफा में बेच रहे हैं। बीते 9 नवंबर को सरहद पर तरबूज का बीज बरामद हुआ था।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों के हित में कृषि मंत्रालय की ओर से तरबूज के बीजों का आयात पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में तरबूज के बीजों के अवैध आयात को लेकर सरकार सख्त है। धंधेबाज इसका फायदा उठा रहे हैं। धंधेबाजों को चाइनीज तरबूज बीज नेपाल में 250 से 300 रुपये प्रति किलो के बीच आसानी से मिल जाती है। धंधेबाज तरबूज बीज की खरीदारी कर सरहद से सटे आबादी के पास गोदामों में डंप कर देते हैं। फिर मौका मिलते ही कैरियरों की मदद से तरबूज बीज को भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचा देते हैं। फिर बड़े वाहनों से तरबूज बीज को दिल्ली, उत्तराखंड, कानपुर सहित अन्य बड़े शहरों के बाजारों में भेज दिया जाता है। इन बाजारों में तरबूज बीज करीब ढाई गुना अधिक मूल्य पर आसानी से बिक जाता है।
विज्ञापन

सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम अवैध गतिविधियों और धंधों पर रोकथाम लगाने के लिए निगरानी में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed