फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are filling Nepal's warehouse with rice...prices increased in the border area

Maharajganj News: चावल से नेपाल का गोदाम भर रहे तस्कर...सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़े दाम

Mon, 01 Apr 2024 06:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are filling Nepal's warehouse with rice...prices increased in the border area
महराजगंज। तस्कर भारतीय चावल से नेपाल का गोदाम भर रहे हैं। मोटा मुनाफा के चक्कर में ज्यादा दाम देकर चावल खरीद लेते हैं और नेपाल में दोगुने दाम पर बेंच देते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में 20 से 25 रुपये की दर से बिकने वाला मोटा चावल 27 से 30 रुपये में बिक रहा है। वही चावल नेपाल में 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीते माह कई बार सीमावर्ती क्षेत्र में चावल की बरामदगी हुई है। कार्रवाई के बाद तस्कर कुछ दिन काम बंद कर देते हैं, फिर अपने धंधे में लग जाते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांवों और कस्बों में रोजाना सुबह होते ही कई ठिकाने निकटवर्ती नेपाल में चावल की तस्करी के अड्डे बन जाते हैं। बेरोजगार युवाओं से लेकर महिलाएं चावल से भरे छोटे-बड़े बैग लेकर सीमा पार करते हैं। यह सिलसिला दिन भर जारी रहता है। चावल की तस्करी में शामिल कैरियर नेपाल में अनाज ले जाने के लिए साइकिल या बाइक का प्रयोग करते हैं और यहां तक कि पैदल भी जाते हैं। नेपाली व्यापारियों द्वारा सीमा पार स्थापित गोदामों में एक क्विंटल चावल पहुंचाने के लिए उन्हें 300 रुपये तक का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी गई है। समय-समय पर बरामदगी होती रहती है। प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
इन क्षेत्रों से होती है तस्करी
सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मीनगर, ठूठीबारी, निचलौल, परसा मलिक, बरगदवा, भगवानपुर, श्याम कट, फरेनिया, हरदीडाली और खनुवा कुछ ऐसे गांव हैं, जहां से नेपाल जाना बहुत ही आसान है। इसलिए ये चावल की तस्करी के लिए उपयुक्त है। कैरियरों के लिए नेपाली व्यापारियों ने सीमा पर छोटे-छोटे गोदाम बनाए हैं, जहां चावल पहुंचाते हैं। गोदामों को हर हफ्ते खाली कर बड़े गोदाम में रख दिया जाता है। दिन ढलने के बाद यह अवैध धंधा और तेज हो जाता है।

---------------------
प्रतिबंध के बाद नेपाल में बढ़ा चावल का दाम
निर्यात प्रतिबंध के बाद नेपाल में चावल की कीमत बढ़ गई है, जो चावल भारत में 27 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता है, वह नेपाल में 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। एक कारोबारी ने बताया कि तस्कर नेपाल में एक क्विंटल चावल ले जाने के लिए कैरियरों को 300 रुपये तक का भुगतान करते हैं। बाकी मुनाफा तस्करों की जेब में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed