फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggled goods recovered from Indian car, driver flees

Maharajganj News: ऑटो पर लदे 210 किलो सुपारी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Smuggled goods recovered from Indian car, driver flees
सीमा स्तंभ 536 छोटा बडुआ गांव के समीप की गई कार्रवाई, एक सीएनजी ऑटो सहित सुपारी जब्त
विज्ञापन

खनुआ। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खैराघाट की नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ 536 छोटा बडुआ गांव के समीप अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही सुपारी की बड़ी खेप को जब्त किया है। दो आरोपियों को एक सीएनजी ऑटो और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर बाद सीमा चौकी खैराघाट प्रभारी दलसानिया हरसुखलाल रुपाभाई सहायक कमांडेंट को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ऑटो से सुपारी की बोरियां लादकर नेपाल में तस्करी करने की फिराक में हैं। समवाय प्रभारी ने तुरंत नाका पार्टी कमांडर सहायक उप-निरीक्षक चरण सिंह के नेतृत्व में सीमा स्तंभ 536 के पास रवाना किया। मौके पर पहुंचे नाका दल ने एक सीएनजी ऑटो तेजी से आते देखा। नाका दल द्वारा रुकने का संकेत देने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जवानों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरबाज अली (ऑटो चालक) ग्राम- कुनसेरवा टोला, थाना- सोनौली, जिला- महराजगंज और गोरखनाथ मिश्रा निवासी: ग्राम बधेली, थाना लोटन, जिला- सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि यह सुपारी वह कोलकाता से लाए थे और नेपाल में अवैध रूप से ले जा रहे जा रहे थे। कागजात मांगने पर अभियुक्त कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। उनके पास से 03 बैग सुपारी (कुल वजन: 210 किलोग्राम) एक वाहन, एक बाइक एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन जब्त किया गया l दोनों अभियुक्तों को जब्त सुपारी, वाहन और मोबाइल के साथ आगे की कानूनी एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed