{"_id":"6a7793eb0507269f160cc729","slug":"smuggled-goods-recovered-from-a-bus-coming-from-nepal-to-india-two-detained-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182901-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल से भारत आ रही बस से तस्करी का सामान बरामद, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल से भारत आ रही बस से तस्करी का सामान बरामद, दो हिरासत में
विज्ञापन
सोनौली। एसएसबी जवानों ने नेपाल के बुटवल में यात्रियों को छोड़कर भारत लौट रही स्लीपर बस की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया है। पुलिस सामान के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे 36-सीटर स्लीपर बस सोनौली के मुख्य मार्ग से होकर 46 नेपाली यात्रियों को लेकर बुटवल गई थी। यात्रियों को बुटवल में उतारने के बाद खाली बस भारत लौट रही थी। शाम करीब सात बजे सोनौली सीमा पर पहुंचने पर एसएसबी जवानों ने रूटीन जांच के क्रम बस को रोककर सघन तलाशी ली।
इस दौरान बस से नेपाली नूडल्स के 35 कार्टन, 25 साड़ियां, नेपाली सिगरेट के 30 पैकेट, गुटखा के 32 पैकेट और 412 नग इमिटेशन ज्वेलरी बरामद हुई। बस चालक से बरामद सामान के वैध दस्तावेज मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने अपना नाम साव राम काना (36) निवासी गुजरात और प्रकाश रेवाजी (45) निवासी पाटन, गुजरात बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह सामान मुंबई ले जाने वाले थे।
विज्ञापन
एसएसबी की 22वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट सोनौली प्रिया यादव ने बताया कि बरामद सामान, बस और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके बाद संबंधित अभिलेखों साथ शनिवार को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया।