{"_id":"64c563e582759830d70750d4","slug":"smuggled-cloth-recovered-from-indian-tourist-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-2941-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय पर्यटक बस से तस्करी का कपड़ा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय पर्यटक बस से तस्करी का कपड़ा बरामद
विज्ञापन
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय के अधिकारियों ने भारत से बुटवल जा रही यात्री बस में तस्करी का कपड़ा बरामद किया। इसके बाद बस और कपड़े को सीज कर दिया।
शुक्रवार की रात कपड़ा तस्करी के आरोप में एक भारतीय बस को नेपाल भैरहवा भन्सार के अधिकारियों ने पकड़ा है। आरोप है कि बस की डिकी के पीछे एक बॉक्स बना कर उसमें कपड़े की खेप भारत से नेपाल ले जाई जा रही थी। बस इटावा उत्तर प्रदेश की बताई गई है। बस शुक्रवार सुबह दिल्ली से नेपाल के बुटवल के लिए रवाना हुई। शनिवार शाम को बस सोनौली कस्टम व एसएसबी की जांच प्रकिया के बाद नेपाल प्रवेश की। नेपाल के बेलहिया में भंसारकर्मियों की जांच में बस के पीछे डिकी के पास बनाई गई अतिरिक्त कैविटी मिली। जिसमें लेडीज सूट बरामद हुए। अधिकारियों की पूछताछ में बस चालक ने बताया कि यात्री का है, लेकिन बस में वह यात्री नहीं मिला। भैरहवा भंसार कार्यालय अधिकारी उपेंद्र लामिछमे का कहना है कि भारतीय यात्री बस में कैविटी बनी थी। जांच के दौरान तस्करी के कपड़े बरामद हुए हैं। बस व कपड़े को सीज कर जांच की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -