फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smrat ashok jayanti Organised

सम्राट अशोक की जयंती मनी

Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Smrat ashok jayanti Organised
धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत यूनिट महराजगंज की ओर से सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, समाज को सशक्त बनाने के लिए लोगों ने अपने विचार प्रकट किए।

तहसील अध्यक्ष टाइसन मौर्य ने कहा सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज किया। उनका साम्राज्य उत्तर में हिंदुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान, ईरान तक पहुंच गया था। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी करन मौर्य ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार मौर्य, शिव शंकर, धर्मेंद्र मौर्य, सुग्रीव मौर्य, जटाशंकर मौर्य व रामकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed