फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smart meters will be installed in government offices in the first phase

Maharajganj News: पहले चरण में सरकारी दफ्तरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in government offices in the first phase
महराजगंज। बिजली विभाग ने समय से बिजली बिल के भुगतान, बिजली की चोरी रोकने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। निचलौल का सर्वे जहां पूरा हो चुका है, वहीं सदर में सितंबर महीने से सर्वे शुरू हो जाएगा। विभाग का दावा है कि सर्वे पूर्ण होने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील के पहले चरण में सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। साथ ही आने वाली शिकायत, आरडीएफ की बिलिंग वाले कनेक्शन पर भी प्राथमिकता से मीटरों को लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली और समय से बिल देने की कवायद आगे बढ़ रही है। निचलौल में उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का सर्वे पूर्ण होने के बाद अब सदर तहसील का सर्वे होना है। इसकी तिथि अभी नहीं घोषित हुई है, लेकिन सितंबर में सर्वे शुरू करने की तैयारी में जिम्मेदार जुटे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में सर्वाधिक सरकारी कार्यालय हैं। विभाग की तैयारी है कि शुरुआत में इन्हीं सरकारी विभाग के कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं के मीटर जले या खराब हैं, उन्हें भी पहले चरण में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के बिल आरडीएफ के आ रहे हैं, उनके यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर यह निर्धारित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है कि आपने एक निश्चित समय सीमा के लिए कितनी बिजली का उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निचलौल तहसील में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे कार्य पूरा होने के बाद अब सदर में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद पहले चरण में सरकारी दफ्तरों व जिन्हें मीटर संबंधित समस्या है उनके यहां स्मार्ट मीटर लगवाए जाएंगे। अगले माह सर्वे कराया जा सकता है।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed