{"_id":"673ba0bbefcbb0e5cf0bd0d8","slug":"smart-meter-consumer-app-will-help-you-you-will-not-have-to-go-to-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135996-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्मार्ट मीटर कंज्यूमर एप करेगा मदद नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्मार्ट मीटर कंज्यूमर एप करेगा मदद नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर
Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। विद्युत विभाग ने उनके लिए स्मार्ट मीटर कंज्यूमर एप की व्यवस्था की है। उन्हें बिजली बिल, मीटर खराबी या अन्य बिलिंग की शिकायतों के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इससे चार से लाख से अधिक उपभोक्ता को सीधे फायदा मिलेगा।
बिजली उपभोक्ता अब अपनी बिजली खपत को ट्रैक करने, बिल का भुगतान करने और अन्य संबंधित कार्यों को स्मार्ट मीटर कंज्यूमर एप के माध्यम से कर सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपनी खपत, बिलिंग और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 4 लाख 63 हजार 508 बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली उपभोक्ताओं की ओर से मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, फाॅल्ट बिल, मनमानी यूनिट दर्ज करने की शिकायत की जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें एक मानक निर्धारित किया पहले नगर निकायों और जिला मुख्यालय समेत समस्त अधिकारियों के कार्यालय समेत तहसीलों में स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक ट्रांसफाॅर्मरों समेत प्रत्येक उपभोक्ता घरों पर लगेगा। वर्तमान में समस्त निकायों और जिला मुख्यालय व तहसीलों में समेत कांशीराम शहरी काॅलोनी में स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो गया है। बाकी अन्य जगहों पर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर कंज्यूमर एप व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के एप के माध्यम से अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल सुविधा के जरिए वह कभी भी, कहीं भी अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विभाग के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एप में उपभोक्ताओं के लिए ग्राहक सेवा का भी विकल्प होगा, इससे वह अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान पा सकेंगे। एप उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिल, भुगतान की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी भी नोटिफिकेशन से मिल जाएगी। उपभोक्ताओं को अपनी बिलिंग स्थिति का पता चल सकेगा और वे समय पर अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।