{"_id":"66ef45ac85abdb267f098d94","slug":"slow-pace-of-making-golden-card-in-ayushman-scheme-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131821-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी
विज्ञापन
9,65,974 परिवारों में 7,71, 961 परिवारों का गोल्डन बना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार मरीजों के सस्ते इलाज में रोड़ा बन रही है। कार्ड न होने पर निजी अस्पताल इलाज करने से मना कर रहे हैं। ऐसे में मरीज कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। यह हाल तब है जब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि यहां कार्ड बनाने की रफ्तार बहुत ही सुस्त है। जिले में नौ लाख परिवारों में से अब तक सिर्फ 7,71, 961 परिवारों को ही गोल्डन कार्ड दिया जा सका है।
आयुष्मान योजना में शहरी व ग्रामीण इलाकों में 9,65,974 परिवारों को शामिल किया गया था। इसमें अब तक 7,71, 961 को ही गोल्डन कार्ड जारी किया जा सका है। प्रत्येक परिवार तक गोल्डन कार्ड पहुंच सके इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन करने के साथ कामन सर्विस सेंटर में भी कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई थी। फिर भी गोल्डन कार्ड नहीं बनने के कारण लाभार्थियों को समस्या हो रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि गोल्डन बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थी-9,65,974
-चयनित सरकारी अस्पताल-- 14
-चयनित निजी अस्पताल-- 13
- कुल गोल्डन कार्ड बने-- 7,71, 961
-जिले में आयुष्मान मित्र-- -14
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार मरीजों के सस्ते इलाज में रोड़ा बन रही है। कार्ड न होने पर निजी अस्पताल इलाज करने से मना कर रहे हैं। ऐसे में मरीज कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। यह हाल तब है जब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि यहां कार्ड बनाने की रफ्तार बहुत ही सुस्त है। जिले में नौ लाख परिवारों में से अब तक सिर्फ 7,71, 961 परिवारों को ही गोल्डन कार्ड दिया जा सका है।
आयुष्मान योजना में शहरी व ग्रामीण इलाकों में 9,65,974 परिवारों को शामिल किया गया था। इसमें अब तक 7,71, 961 को ही गोल्डन कार्ड जारी किया जा सका है। प्रत्येक परिवार तक गोल्डन कार्ड पहुंच सके इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन करने के साथ कामन सर्विस सेंटर में भी कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई थी। फिर भी गोल्डन कार्ड नहीं बनने के कारण लाभार्थियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि गोल्डन बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थी-9,65,974
-चयनित सरकारी अस्पताल
-चयनित निजी अस्पताल
- कुल गोल्डन कार्ड बने
-जिले में आयुष्मान मित्र