फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sky colored in color of TIRANGA

तिरंगे के रंग में रंग गया आसमान

Thu, 28 Jan 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 28 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली, सफेद कबूतर उड़ाया। लोगों ने तिरंगे गुब्बारे उड़ाए तो आसमान तिरंगा हो गया। इस अवसर पर डीएम ने निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा मुख्य आरक्षी विजय प्रताप को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

   उन्होंने कहा कि हमें संविधान के महत्व को समझाना होगा तथा उसका पालन करना होगा। हमारा देश चतुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है। फिर भी कुछ चुनौतियां है। जिनका हमें बहादुरी से सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गणराज्यों की पुरानी परंपरा रही है। जो अभी तक कायम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ पांडे क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मार्च पास्ट किया। परेड में सशस्त्र पुरुष एवं महिला बल, होमगार्ड, एनसीसी, अग्निशमन, पुलिस कार्यालय, 100 नंबर, अपाची दस्ता, वायरलेस आदि दल शामिल रहे। मुख्य अतिथि डीएम ने परेड के सभी कमांडर का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भारत सिंह, एएसपी हरिगोविन्द, सीओ सदर, गोपनीय तथा प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

   परेड के पश्चात सेंट जोसेफ, पं. दीन दयाल इंटर कालेज, ताइक्वांडो, एमएडी, जवाहर नवोदय विद्यालय, अनूप पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्तिगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
आरक्षी शिव राम कृष्ण के बांसुरी वादन को भी लोगों ने सराहा। इसमें विजय प्रतिभागियों को डीएम ने शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर जिला जज शशिकांत पांडे, अपर जिला जज डा. बालमुकुन्द, स्ीडीओ मारकंडेय शाही, एडीएम कृपाशंकर पांडे, अपर एसडीएम चन्द्रपाल तिवारी, सीजेएम, दिवाकर द्विवेदी, पीडी आरएम उपाध्याय, डीडीओ एसएन सिंह, उपायुक्त अशोक मौर्या, डीपीआरओ घनश्याम सागर, यमुना यादव, जितेंद्र यादव, हमीदुल्लाह, राही मासूम रजा, अतीउल्लाह, सीजे थामस के अलावा छात्राएं व थानाध्यक्षगण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व जिला जज शशिकांत पांडे ने दीवानी न्यायालय तथा बार कार्यालय, सीडीओ मारकंडेय शाही ने विकास भवन में नवीन व्यापार कर कार्यालय में हरिशचन्द्र मौर्य ने राष्ट्रध्वज फहराया तथा संकल्प लिया गया।
कलेक्ट्रेट में डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चुनौतियों का सामना करने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। एडीएम कृपाशंकर पांडे ने कहा कि चारित्रिक एवं नैतिक मूल्यों को संजोने की आवश्यकता है।
आजकल क्रिया प्रतिक्रिया अधिक होने लगी है। इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बीएल वर्मा, अवनीशचन्द त्रिपाठी, विमल पांडे ने भी संबोधित किया। डा. सीपी सिंह के पर्यावरण गीत को बेहद सराहा गया।
गोविन्द मिश्रा तथा अरुण मौर्या के देश भक्ति गीत बुद्धा सभागार में गूंजे। संचालन करते हुए श्रीनाथधर दूबे ने मुख्य कोषाधिकारी, अजीत कुमार त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, सुशील पांडे एवं रवीन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रपाल तिवारी, राजेश कुमार को झंडा लगवाया।    

शाम को डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मुख्याल स्थित डा. राम मनोहर लोहिया पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सरकउआ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एसडीएम रणविजय सिंह, समाज कल्याण कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, बचत अधिकारी वृजेश यादव, विकलांगजन विकास अधिकारी अभय श्रीवास्तव, हरिशचन्द मौर्या, स्वामीनाथ, श्रीकृष्ण यादव एवं भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed