फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six transformers were burnt due to lightning, power was cut for 14 hours.

Maharajganj News: बिजली गिरने से छह ट्रांसफार्मर जले, 14 घंटे बिजली रही गुल

Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six transformers were burnt due to lightning, power was cut for 14 hours.
फरेंदा व बृजमनगंज में छह ट्रांसफार्मर जले, शाम तक बहाल हुई आपूर्ति
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से फरेंदा व बृजमनगंज क्षेत्र के चार-चार स्थानों का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। भोर में तीन बजे तक आपूर्ति बाधित हुई और शाम पांच बजे तक बहाल हो गई है। कर्मचारियों के प्रयास से 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया ग्राम पंचायत का 10 केवीए, सेखुई गांव का 25 केवीए, महुआ उर्फ महुई का 100 केवीए और गोपलापुर का 25 केवीए ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से चारों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। रविवार को देर शाम तक बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं बृजमनगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर जले व क्षतिग्रस्त हो गए। बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत खड़खोड़ा फीडर के ग्राम पंचायत राजपुर बुजुर्ग के टोला कोमरहवा में 25 केवीए व नगर पंचायत फीडर के मुर्दहिया में 63 केवीए सहित दो अन्य ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो गए। खबर लिखे जाने तक यहां तक की आपूर्ति बहाल हो चुकी है। इससे चार गांव के विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed