फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six state tube wells lying idle will be repaired at a cost of 1.5 crore rupees.

Maharajganj News: डेढ़ करोड़ से बेकार पड़े छह राजकीय नलकूपों की होगी मरम्मत

Tue, 10 Feb 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six state tube wells lying idle will be repaired at a cost of 1.5 crore rupees.
प्रत्येक राजकीय नलकूप करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन

महराजगंज। लंबे समय से बेकार पड़े 6 राजकीय नलकूपों की मरम्मत करवाई जाएगी। इससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्ययोजना के तहत औसतन 120 मीटर गहराई वाले नए सिंचाई स्रोत विकसित किए जाएंगे। इनकी क्षमता लगभग 150 क्यूसेक होगी। इस कार्य पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में छह राजकीय नलकूप तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से बंद हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर किसान निजी पंपसेट के सहारे सिंचाई करते हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के फरेंदा, धानी और बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्रों में स्थित राजकीय नलकूपों को ठीक कराया जाएगा। इन तीनों ब्लॉकों में कृषि भूमि का रकबा काफी अधिक है और यहां सिंचाई की मांग भी सबसे ज्यादा रहती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक राजकीय नलकूप करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फूलमनहा गांव के किसान महेंद्र ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए निजी पंपसेट का सहारा लेना पड़ता है। परसामहंथ क्षेत्र के किसान घनश्याम ने कहा कि इलाके में सिंचाई का मुख्य साधन राजकीय नलकूप ही है।
विज्ञापन

वर्जन

छह राजकीय नलकूपों को फरवरी के अंत में ठीक कराया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
-नरेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed