फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six squads of police will keep an eye on hooligans during Holi

Maharajganj News: होली में हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे पुलिस के छह दस्ते

Tue, 19 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six squads of police will keep an eye on hooligans during Holi
निचलौल। थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को लेकर एसडीएम ने पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, विकास सहित अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक की। एसडीएम ने पहले मौजूद लोगों की उनकी समस्याओं को सुन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। फिर होली में हुडदंगों पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक के अलावा छह विशेष दस्ते तैयार की गई।
विज्ञापन


एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी भी शरारती तत्वों की ओर से कोई विवाद करने का प्रयास किया गया। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहले से ही तैयारी बना चुकी है। उन्होंने होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि निचलौल थाना क्षेत्र में 108 जगहों पर होलिका दहन का स्थान है। बीट के बीपीओ की ओर से इन स्थानों की जांच पड़ताल की जा चुकी है। कहीं कोई विवाद नहीं है। होली में हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए छह मोबाइल सेक्टर पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं। हर सेक्टर अधिकारी टीम में एक सब इंस्पेक्टर, चार आरक्षी और एक महिला आरक्षी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह, विद्युत उप खंड निचलौल के ग्रामीण जेई शंभूनाथ चौधरी, मनीष पटेल, दुर्गेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed