{"_id":"68f9383a5f3a380dbc0408eb","slug":"six-people-including-a-child-sustained-burn-injuries-from-firecrackers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-162298-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पटाखे से बच्चे समेत छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पटाखे से बच्चे समेत छह झुलसे
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दीपावली पर्व पर पटाखा छोड़ने के दौरान एक बच्चे समेत छह लोग झुलस गए। इसके बाद सभी लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी झुलसे लोगों की हालत नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक दीपावली पर्व पर नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड में पटाखा छोड़ने के दौरान निहाल श्रीवास्तव (19) चपेट में आ गए। इस दौरान वह झुलस गए। इसी तरह आजाद नगर निवासी मनीष गौंड (23) और बूढ़ाडीह कला निवासी रूपेश (12) छितौना निवासी गायत्री देवी (28) ओडवलिया निवासी निलेश मद्धेशिया (16) के साथ ही रामचन्द्रही निवासी अंशुमान (6) फटाखे की चपेट में आकर झुलस गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर शांति विजय मिश्रा ने बताया कि यह सभी लोग पटाखे से झुलस गए थे। कुछ को गंभीर चोट आई है। कुछ को मामूली चोट आई है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर शांति विजय मिश्रा ने बताया कि यह सभी लोग पटाखे से झुलस गए थे। कुछ को गंभीर चोट आई है। कुछ को मामूली चोट आई है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन