{"_id":"65beb215eef8f15cf40f9191","slug":"six-dead-pigs-being-sent-to-nepal-recovered-from-pickup-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115042-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप से नेपाल भेजे जा रहे छह मृत सूअर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप से नेपाल भेजे जा रहे छह मृत सूअर बरामद
Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद के करीब शनिवार को वन विभाग की टीम ने एक पिकअप से मृत छह सूअर बरामद किया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सूअर के शव और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग पिकअप से सुअर के मांस को नेपाल भेजने के फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम के साथ निचलौल झुलनीपुर मुख्य मार्ग पर अमड़ी पुल के पास घेराबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी की जा रही थी। इसी बीच निचलौल की ओर से नेपाल सरहद की ओर एक संदिग्ध पिकअप दिखा। जिसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वाहन चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता के साथ पिकअप को रोक पकड़ लिया गया। पिकअप की तलाशी लेने पर छह मृत सुअर बरामद हुए। वही मौके से दो लोगों को टीम गिरफ्तार कर ली। जिन्होंने टीम के पूछताछ में अपना नाम अपचल और राजू निवासी इंद्रानगर वार्ड नगरपालिका महराजगंज बताया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। जबकि मृत सुअर के शव को रेंज परिसर लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। कार्रवाई की टीम में वन दरोगा राम प्रसाद, मोबिन अली, अब्दुल हाकिम आदि शामिल रहे।
जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा मांस
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि कार्रवाई में बरामद मृत सुअर के शव का पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर मांस की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब गोरखपुर भेजा जाएगा। जंगलों में वन्य जीवों और वन संपदा को सुरक्षित रखने के लिए वन कर्मियों की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।