फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six daughters selected for state level Kho-Kho competition

Maharajganj News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में छह बेटियों का चयन

Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Six daughters selected for state level Kho-Kho competition
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम धनेवा में बृहस्पतिवार को राज्यस्तरीय बालिका खो-खो ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में 24 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर छह बेटियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक खेल निदेशालय की तरफ से राज्य स्तरीय बालिका खो-खो जौनपुर में निर्धारित है। इसका चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियां को चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में स्नेहा, अंशिका, अंकिता, दिशा संध्या व शिवांगी के नाम शामिल हैं। उक्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले मंडलीय ट्रायल गोरखपुर खेलेंगी। इस दौरान सुनील प्रसाद, आसिफ एकबाल, अमित कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed