फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siwan champion in women's category, Chapra-Kathmandu joint winner in men's category

Maharajganj News: महिला वर्ग में सिवान चैंपियन, पुरुष वर्ग में छपरा–काठमांडो संयुक्त विजेता

Tue, 06 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Siwan champion in women's category, Chapra-Kathmandu joint winner in men's category
परतावल। पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथे दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

महिला वर्ग का फाइनल मैच सिवान बिहार एवं देवरिया की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले का उद्घाटन मंडी समिति की सचिव नैनतारा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल पर किक मारकर किया। मैच में सिवान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया को 2–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। सिवान की ओर से पहला गोल रोशनी गुप्ता ने किया जबकि दूसरा गोल करके मुस्कान ने जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला छपरा और काठमांडो के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद निर्णायक समय भी दिया गया लेकिन उसमें भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंततः निर्णायक एवं आयोजन समिति ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया। इस अवसर पर प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, विनय पाण्डेय, दीपक सिंह, अजय मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed