{"_id":"66c3d3609a221a460406e626","slug":"sisters-tie-strings-of-affection-on-brothers-wrists-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129293-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर
Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
भाई के कलाई पर राखी बांध कर मिठाई खिलाती बहन।
महराजगंज। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया फिर कलाई पर राखी बांधी। अन्य दिनों की तुलना में सड़कों पर चहल-पहल कुछ ज्यादा थी। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। जिले के सभी थानों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। थानेदार समेत पुलिसकर्मियों ने आसपास से आईं बहनों से राखी बंधवाकर उपहार दिया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन की धूम रही। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का संकल्प लिया। व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर रक्षाबंधन की बधाई का दौर दिन भर चलता रहा। लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया। शहर से लेकर गांव तक रक्षाबंधन की धूम मची रही।
चौक प्रतिनिधि के अनुसार, झंझनपुर, सेखुई, पड़री कला, मधुबनी, पिपरिया आदि तमाम चौराहों पर राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कोठीभार, सिसवा, निचलौल, फरेंदा, कोल्हुई, अड्डा बाजार, घुघली, सोनौली, परतावल, पनियरा, घुघली, पुरैना, भिटौली, धानी, बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
जिला जेल में राखी बांधने पहुंची बहनें
महराजगंज। बहनें जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची। भाइयों से नशा छोड़ने, शत्रुता का भाव त्यागने का तोहफा मांगा। जिला जेल के बाहर बड़ी संख्या में बहनें कतार में खड़ी रहीं। भीड़ की वजह से जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में पुलिसकर्मियों की दिक्कत हुई। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार सभी औपचारिकता पूरी की गई।
गायत्री परिवार के लोगों ने मनाया श्रावणी पर्व
मिठौरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गायत्री परिजनों ने गायत्री शक्ति पीठ सिंदुरिया पर श्रावणी पर्व मनाया। कथा वाचक रमाकांत पाठक ने बताया जैसे सांप पुरानी केंचुली छोड़कर नई केचुली धारण करता है, ठीक उसी तरह पुराने पापकर्मों से मुक्त होकर जीवन को नए सिरे से प्रारंभ करने का पर्व है श्रावणी पर्व। इस दौरान एकोहम बहुस्याम की आकांक्षा पूर्ण हुई थी। इस अवसर पर मंगरू गुप्ता, रमाशंकर चौधरी, नारायण, श्यामानंद, बृज किशोर लाल श्रीवास्तव, शंभू चौधरी, छोटे, पन्ना लाल, रामदास, प्रभुनाथ गिरी मौजूद रहे। संवाद