{"_id":"635ac56f17f731723a0ba586","slug":"sisters-of-former-prime-minister-of-nepal-commented-maharajganj-news-gkp455328522","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की बहनों ने लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की बहनों ने लगाया टीका
विज्ञापन
नेपाल में भाइटीका पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने तीनों बहनों से लगयाया टीका ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की बहनों ने लगाया टीका
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में सबसे पड़े पर्वो में एक पर्व भाईटीका भी है। इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों के दीर्घायु होने की कामना करती हैं और भाइयों से आदरपूर्वक उपहार लेती हैं। भारत में मनाए जाने वाले पर्व भाई दूज को नेपाल में भाई टीका के नाम से मनाया जाता है। बहन, भाई के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती है।
बृहस्पतिवार को सीमावर्ती नगर रूपनदेही सहित पूरे नेपाल में पर्व धूमधाम से मनाया गया। सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपनी बड़ी और छोटी तीनों बहनों विष्णुमाया ढकाल, कौशल्या कोइराला और विष्णु कुमारी पौडेल से सुबह 11:37 बजे बालकोट, भक्तपुर स्थित अपने आवास पर टीका लगवाया। टीका लगाने के बाद, ओली ने भी उन्हें टीका लगाया। नेपाल में, बहनों द्वारा अपने भाइयों को टीका लगाने के बाद बहनों को टीका लगाने की प्रथा है। टीका लगाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाइयों-बहनों को मिलने का मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि हर त्योहार का महत्व अलग होता है और त्योहारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा, हमारे त्योहार बहुत महत्वपूर्ण हैं। नेपाल में इस पर्व के मनाए जाने के पीछे एक धारणा यह भी है कि इसी बहाने भाई विवाहित बहनों के घर की माली हालत का भी जायजा लेते हैं और उसी अनुसार बहन को उपहार देते हैं। नेपाल में इस पर्व पर बहनों को खेत और मकान तक देने का रिवाज है। परंपरागत रुप से, सभी भाई इस दिन अपनी विवाहित बहनों के घर जाते हैं। बहनें भी भाई के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य लिए प्रार्थना करती हैं।