फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sister-in-law attacked with a knife after objecting to verbal abuse; condition critical.

Maharajganj News: गाली-गलौज का विरोध करने पर भाभी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law attacked with a knife after objecting to verbal abuse; condition critical.
भिटौली क्षेत्र की ग्राम सभा किशुनपुर का मामला, आरोपी ने भतीजे के साथ भी की मारपीट
विज्ञापन

परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा किशुनपुर में शुक्रवार को गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, किशुनपुर निवासी पुनीता (50) पत्नी जयंत्री अपने घर के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान उनका रिश्ते का देवर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पुनीता ने जब उसे ऐसा करने से रोका और विरोध जताया तो वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने पहले अभद्र व्यवहार किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पुनीता के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।
विज्ञापन

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उनका भतीजा अभय तिवारी (20) मौके पर पहुंचे। अभय ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसे भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों भाइयों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद के चलते दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के लोगों का चालान किया गया था। इसके बावजूद शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed