{"_id":"64e11a31411682786c0ee974","slug":"sir-was-surrounded-and-beaten-by-the-bigots-on-the-way-the-police-did-not-take-action-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4170-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब रास्ते में घेरकर मनबढ़ों ने पीटा था, पुलिस ने नहीं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब रास्ते में घेरकर मनबढ़ों ने पीटा था, पुलिस ने नहीं कार्रवाई
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को फरियादियों ने सुनाया दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोई पुलिस से प्रताड़ित तो कोई ब्लॉक के जिम्मेदारों और भूमाफियाओं की दबंगई से परेशान पहुंचा।
निचलौल थाना क्षेत्र कुंवारीसती गांव के रहने वाले पीड़ित गुलाब सिंह सड़क हादसे में एक पैर से विकलांग हैं। वह बेटी और बेटे के कंधों की सहारा लेकर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी को दर्द सुनाते हुए फफक पड़े। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को पत्नी प्रभावती देवी खेत से निराई कर घर लौट रहीं थीं। इसी बीच गांव के रहने वाले कुछ लोग मारने-पीटने लगे। पत्नी को बचाने पहुंची बेटी बबिता को भी उन लोगों ने बेरहमी में मारा-पीटा। जिस मामले में पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रताड़ित कर रही है।
खोन्हौली गांव के रहने वाले कृष्णमणि पटेल ने कहा कि वह लगातार दूसरी बार जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान में पहुंचा हूं। दमकी गांव के सिवान में गाटा संख्या 306 में एक व्यक्ति बगैर भूमि की पैमाइश कराए ही मोटी पिलर लगा दी। फिर फर्जी केस भी दर्ज करा दिया। ओडलिया गांव के रहने वाले हरेंद्र प्रजापति ने बताया कि परिवार में कोई सदस्य नहीं है। करीब दो वर्ष पहले मजदूरी करने के दौरान छत से नीचे गिर गया। जिस दौरान उसकी रीड की हड्डी टूट गई। काफी दिन इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है। वह चलने फिरने में असमर्थ है। बीमा का लाभ दिलाने के लिए दूसरों की मदद लेकर कई बार तहसील में आया, लेकिन समस्या के समाधान के बजाय केवल दौड़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने त्वरित समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सभी तहसीलों में सुनी गई जनता की समस्या
निचलौल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 31 मामले आए। जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा,क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार,तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, पीडी रामदरश चौधरी, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। नौतनवां तहसील सभागार नौतनवां में उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 40 मामले आए और 5 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। सदर व फरेंदा में अधिकारियों ने समस्याओं को सुना।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
न सीमांकन कराया न दिलाया कब्जा
नौतनवां में संपूर्ण समाधान दिवस में करमहवा खुर्द गांव के रणजीत पांडेय ने शिकायत कर आरोप लगाया कि चकबंदी में चक काटा गया, लेकिन न तो सीमांकन किया गया और न ही कब्जा परिवर्तन किया गया, जिससे हमेशा दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। बोकवा गांव के कुलदीप कुमार श्रीवास्तव ने एसीओ चकबंदी के पेशकार पर पत्रावली गायब करने का आरोप लगाया है। रतनपुर के दीनानाथ यादव ने धोखाधड़ी करके पीछे की भूमि लिखवाने का आरोप लगाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -