फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The party workers beat him with sticks and injured him

Maharajganj News: साहब ! पटीदारों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir! The party workers beat him with sticks and injured him
फरेंदा। साहब! पुरानी रंजिश में पटीदार व अन्य लोगों ने मुझे व मेरे परिवार को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिए। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी व बेटी की भी पिटाई कर दी। यह पीड़ा गौहरपुर पुंरदरपुर निवासी गनेश ने थाना समाधान दिवस में पुलिस के सामने बयां की।
विज्ञापन

पुलिस को पत्र देकर पीड़ित गनेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पटीदार सहेंदर व उसकी पत्नी लालमती व दिनेश निवासी भगवानपुर टोला अमहवां व आकाश निवासी कोनघुसरी थाना सोनौली गोलबंद होकर पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर पहुंच कर गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। यह देख पत्नी और बेटी बचाने पहुंचीं तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन

साथ ही मनबढ़ जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। वहीं पुरंदरपुर क्षेत्र के गजपति निवासी मुकेश ने कहा गांव में भाभी पूनम के नाम से मत्स्य पालन के लिए तालाब नीलामी के दौरान लिए, लेकिन रकबा नीलामी में दर्शाया गया है कागज के सापेक्ष तालाब काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगल-बगल के लोग पोखरे को अतिक्रमण कर कब्जा कर लिए हैं। पोखरे की साफ-सफाई के दौरान अगल-बगल के लोग विवाद करते हैं। मछली निकालने में भी समस्या हो रही है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया निवासी मुनरा देवी ने थाना समाधान दिवस में पहुंच बताया कि 0.020 हेक्टेयर जमीन बैनामा लिया है। मकान निर्माण के दौरान कुछ लोग जमीन कम दे रहे हैं। पैमाइश कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहां टोला जीतपुर निवासी बलराम ने बताया कि रूदल व सीमा देवी पुलिस अधीक्षक सहित थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर मेढ़बंदी कराकर सीमांकन की मांग किया था। थाने के लोग पहुंचकर सीमांकन भी करा दिए, लेकिन सीमा ने मेड़ तोड़कर फसल को चौपट कर दिया। फरेंदा में दो मामले राजस्व, बृजमनगंज में पांच व पुरंदरपुर में चार मामले आए, जिसमें चार मामलों को निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed