फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SIR: Someone is upset due to discrepancy in name or some due to discrepancy in address

एसआईआर: नाम में विसंगति तो कोई पते में गड़बड़ी से परेशान

Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
SIR: Someone is upset due to discrepancy in name or some due to discrepancy in address
महराजगंज। एसआईआर को लेकर जिम्मेदारों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। इसमें दो लाख से अधिक ऐसे लोग हैं जिनके या तो नाम में गड़बड़ी है, या फिर पते में हेरफेर हो गया है। अभियान के दौरान इन सभी कमियों को दुरुस्त किया जा रहा है। 2,33,808 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनके एसआईआर फार्म में विभिन्न प्रकार की तार्किक विसंगतियां हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर बीएलओ स्तर पर सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र पनियरा के ग्राम पंचायत नरकटहा में 401 ऐसे मतदाताओं के नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनके एसआईआर फार्म में पांच प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। यहां बीएलओ स्तर से मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं और निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


भाग संख्या 101 के मतदाता रामपति ने बताया कि उनके नाम के सामने एसआईआर में अंतिम श्रेणी में अन्मैप्ड दर्शाया गया है। इसी तरह प्रभावती का नाम भी अन्मैप्ड श्रेणी में दर्ज है। राजकुमार ने बताया कि उनके मामले में संतान के रूप में छह से अधिक मतदाताओं की मैपिंग और पिता के नाम में मिस मैच की विसंगति दिखाई गई है। मेनका ने बताया कि उन्हें जो नोटिस मिला है, उसमें माता-पिता और उनकी आयु के बीच 15 वर्ष का अंतर दर्शाया गया है। कमलेश ने भी बताया कि बीएलओ की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया है, जिसमें आयु अंतर से संबंधित आपत्ति दर्ज है। अवधेश ने कहा कि उनके नाम के सामने भी एक पिता से छह से अधिक संतानों की मैपिंग और पिता के नाम में मिस मैच की समस्या बताई गई है। सरस्वती ने बताया कि उनका नाम एसआईआर में अन्मैप्ड श्रेणी में दर्ज है। जयचंद के नाम में भी विसंगतियां पाई गई हैं। विंध्याचल ने बताया कि उनके मामले में एक पिता के नाम से छह से अधिक मतदाताओं की मैपिंग और नाम में मिस मैच की आपत्ति दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभियान पूर्ण होने के बाद जिले की मतदाता सूची पारदर्शी हो सकेगी।
संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed