{"_id":"679e7856e9cfa8fb04049ab7","slug":"sir-principal-makes-children-clean-toilets-in-school-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141733-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब! स्कूल में बच्चे से शौचालय साफ कराते हैं प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब! स्कूल में बच्चे से शौचालय साफ कराते हैं प्रधानाध्यापक
Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। साहब! मेरा लड़के से प्रधानाध्यापक शौचालय साफ कराते हैं। परिजन से शिकायत करने पर उसे पीटा जाता है। समाधान दिवस में आए नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव बाबू पैसिया टोला बैरिया बाजार के राजेन्द्र ने डीएम के सामने अपनी समस्या सुनाई।
समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा को दिए शिकायत पत्र में राजेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा राज अग्रहरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। प्रधानाध्यापक बच्चे से शौचालय साफ कराते हैं। जब बेटा घर आकर शिकायत करता है तो शिक्षक उसे पिटते हैं। 30 जनवरी को भी शिक्षक ने बेटे से शौचालय साफ कराया था। पूर्व में इसी तरह अन्य बच्चों से भी शौचालय साफ करवा चुके हैं। पिता के साथ समाधान दिवस में आए राज ने भी डीएम को बताया कि प्रधानाध्यापक शौचालय साफ करवाते हैं।
डीएम ने इस मामले की जांच का निर्देश दिया। तहसील सभागार नौतनवा में डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 147 मामलों में 32 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम सभा टेढ़ी के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत पत्र देकर सरकारी घाट के पुराने रास्ते पर गांव के एक व्यक्ति के द्वारा कब्जा करने और पुलिया का एप्रोच जेसीबी मशीन से तोड़ने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन
ग्रामीण चंद्रिका, हरिराम, बसंत, दुर्गेश यादव, भुअर यादव, कृष्णा, शत्रुघ्न, अर्जुन, जनार्दन, शेष मुनि यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि 24 फीट के रास्ते पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। मामले में एसडीएम नौतनवा और थानाध्यक्ष पुरंदपुर को भी शिकायत पत्र दिया गया था। थाने में सुलह-समझौता भी हो गया था। उसके बाद आरोपी ने घर आकर दोबारा कब्जा कर लिया।
इसके अलावा गनेशपुर गांव के अखिलेश यादव ने शिकायत पत्र देकर पोल व तार हटाने की मांग की है। बरवाकला गांव के बुद्धेश प्रसाद ने शिकायत पत्र देकर बिजली बिल अधिक आने का आरोप लगाया है। वहीं खैरहवा जंगल की अनीता ने शिकायत पत्र देकर मृत्यु प्रमाणपत्र में मृत्यु की तारीख सुधार करने की मांग की। लक्ष्मीनगर गांव के राणा प्रताप सिंह ने नौतनवा ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
इस मौके पर एसपी सोमेंद्र मीणा, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, दिव्यांग कल्याण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।