फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! Bullies getting mud in the dark of night

Maharajganj News: साहब! रात के अंधेरे में मिट्टी पटवा रहे दबंग

Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sir! Bullies getting mud in the dark of night
परतावल। साहब! पुस्तैनी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। पटीदार रात के अंधेरे में मिट्टी पटवा रहे हैं। मना करने पर लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को श्यामदेउरवां थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में यह कहना था श्यामदेउरवां निवासी राजेंद्र चौहान, योगेन्द्र चौहान और सुग्रीव चौहान का। इससे पहले उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। समस्या का समाधान न होने पर थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को शिकायती पत्र देकर उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में पीड़ित भाइयों ने बताया कि उनकी पुश्तैनी भूमि गोरखपुर-महराजगंज हाईवे से सटे काली माता मंदिर के पास पोखरी के बगल में है। उसको उनके पटीदार बेचना चाहते हैं। बिना बंटवारा हुए ही रात के अंधेरे में उक्त जमीन पर मिट्टी डलवा रहे हैं। हम लोगों ने कहा कि हिस्सा लगने के बाद आप लोग मिट्टी डलवाइए, लेकिन वे लोग नहीं मान रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारा के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल किया गया है। उसके बाद भी आरोपी मनमानी कर रहे हैं। मामले का संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तत्काल मिट्टी गिराने का कार्य रोकवा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, थाना समाधान दिवस में कुल चार मामले आए थे। एक मामला पुलिस व तीन राजस्व से संबंधित था। दो मामले का निस्तारण कर दिया गया है।

डीएम ने भी सुनीं समस्याएं
महराजगंज। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जमीन संबंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम से निस्तारित कराने को कहा। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौक थाने में लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारी संबंधित थानों पर समस्याओं को सुनें। जनपद में 61 प्रार्थना पत्रों में से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed