{"_id":"685705a2cd3220928f082492","slug":"sir-after-fathers-death-my-aunt-beat-me-and-threw-me-out-of-the-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-152491-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब ! पिता की मृत्यु के बाद बुआ ने पिटाई कर घर से निकाल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब ! पिता की मृत्यु के बाद बुआ ने पिटाई कर घर से निकाल दिया
Sun, 22 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। साहब! पिता की मृत्यु के बाद बुआ ने घर से पिटाई कर निकाल दिया। कहती हैं कि घर में आओगी तो जान से मार डालूंगी। दो वर्ष न्याय के लिए भटक रही हूंं। सारी संपत्ति भी हथिया लिया है।
यह पीड़ा बृजमनगंज क्षेत्र के बरजी टोला पटटीवार निवासी गुडिया ने शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को सुनाई। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने राजस्व व पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता ने कहा कि छह माह पूर्व डीएम व एसपी ने कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद न तो घर में कब्जा मिला न ही खेत में। खेत बुआ जबरदस्ती बोआई कर रही हैं।
वहीं पचरूखी निवासी रामानंद ने डीएम के सामने पहुंच कर अपने भाईयों पर जबरदस्ती हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जमीन का बंटवारा पिता ने कर दिया था।
विज्ञापन
उसी जमीन पर तीन भाई कब्जा कर निर्माण करवाना चाह रहे हैं। मना करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से कई बार शिकायत किया, लेकिन हमेशा शांति भंग की कार्रवाई करके छोड़ देते हैं। पीड़ित ने रोते हुए अधिकारियों के सामने आपबीती बताई। आनंदनगर कस्बे की रेखा सरवगी की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। उन्होंने जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। समाधान दिवस में राजस्व संबंधी मामले अधिक आए।
सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का डीएम ने आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी, सीओ दीपशिखा वर्मा, सीएमओ श्रीकांत शुक्ला, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।