फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Silence seen at roadways bus stand on Holi

Maharajganj News: होली पर रोडवेज बस अड्डे पर दिखा सन्नाटा

Mon, 25 Mar 2024 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Silence seen at roadways bus stand on Holi
महराजगंज। होली पर सोमवार को महराजगंज डिपो के रोडवेज परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बसें तो दिखीं, लेकिन परिसर में यात्री नहीं दिखाई दिए। जबकि रविवार को देर रात तक स्टेशन परिसर में यात्रियों का आवागमन देखा गया।
विज्ञापन

परदेश से शनिवार और रविवार को ही लोग अपने घर पहुंच गए थे। उन्हें कार्य दिवस से पहले ही अवकाश मिल गई थी। होली मंगलवार को मनाने की तैयारी थी, बावजूद बस स्टेशन पर यात्री नहीं दिखाई दिए। कई स्थानों पर दो दिन होली मनाए जाने की वजह भी रोडवेज परिसर में यात्री नहीं पहुंचे। बाहरी डिपो से आने वाली रोडवेज बसों ने सुबह सात बजे तक लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचाया, लेकिन आगे गंतव्य तक जाने के लिए लोगों ने होली त्योहार को देखते हुए अपने गांव घर से ही वाहन लाने को कहा था इसलिए बस स्टेशन अथवा सड़क पर यात्री नहीं दिखे। ई-रिक्शा भी सोमवार को नहीं चले, जिसके कारण मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में जाने वाले लोग सुबह पैदल ही टहलते हुए अपने घरों की ओर जाते देखे गए। दोपहर दो बजे के बाद सड़क पर ई-रिक्शा का संचालन शुरू तो हो गया, लेकिन यात्रियों के कम मिलने के कारण अधिकतर वाहन चालक खाली गाड़ी लेकर फर्राटा भरते देखे गए।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। त्योहार के कारण कम लोग बाहर निकले। इस वजह से भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed