{"_id":"60918b3e8ebc3e246c55ead0","slug":"silence-is-taking-place-somewhere-maharajganj-news-gkp3937410155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं चहल पहल तो कहीं पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं चहल पहल तो कहीं पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
कहीं चहल-पहल तो कहीं पसरा रहा सन्नाटा
महराजगंज। लॉकडाउन के दौरान शहर में सड़क पर कहीं चहल-पहल तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। वैसे भी कोरोना के बढ़ते केस की वजह से अधिकांश लोग स्वत: सतर्कता बरत रहे हैं। मंगलवार को शहर की सड़कें सुनी रहीं। कुछ लोग आते-जाते दिखे।
दोपहर 12:10 बजे नगर के सक्सेना चौक पर कुछ आते-जाते दिखे। यहां थोड़ी बहुत चहल-पहल दिखी। पुलिस कर्मी लोगों से पूछताछ करने में जुटे रहे। मऊपाकड़ चौराहे पर 12:24 बजे कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा। कुछ दवा लेने जाते दिखे। हनुमानगढ़ी चौराहे पर 12:28 बजे लोग आते-जाते दिखे। इस चौराहे पर अक्सर सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन कोई नहीं दिखा। दुकानें बंद थीं। चौराहे के आसपास दवा की दुकानें खुली रहीं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले के प्रमुख स्थानों पर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नौतनवां में सभी दुकानें बंद रहीं
नौतनवां। लॉकडाउन के दिन मंगलवार को नगर में मेडिकल स्टोर और आवश्यक सामग्रियों की दुकानें छोड़कर चौराहों, मोहल्लों की सभी दुकानें बंद रहीं। पुलिस लॉकडाउन के नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़कों पर जगह-जगह लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
किराना और फल की दुकानें खुलेंगी
महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने छह मई को सुबह सात बजे तक लगाए गए लॉकडाउन के दौरान नई व्यवस्था बनाई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में दवा के साथ सब्जी, फल, दूध व किराना की दुकानें भी खुलेंगी। इससे आमजन को सहूलियत होगी। उन्होंने सभी विभागों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में कार्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को न बुलाया जाए। शिफ्टवार कर्मियों को बुलाया जाए। परिवहन निगम की बसें राज्य से बाहर न भेजी जाएं।