फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siddharthnagar News : Surat instead of halt stations, glimpse of metropolises

Maharajganj News: हाल्ट स्टेशनों की बदलेगी सूरत, महानगरों की दिखेगी झलक

Sat, 17 Jan 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Surat instead of halt stations, glimpse of metropolises
सिद्धार्थनगर। हाल्ट स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में जनपद के तीन हाल्ट स्टेशन को चयनित किया गया है। जिले में गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित अहिरौली, महादेव बुजुर्ग और महथा बाजार हाल्ट स्टेशन की सूरत बदलने जा रही है।
विज्ञापन

वर्षों से सीमित संसाधनों और छोटे प्लेटफार्म के सहारे चल रहे ये हाल्ट स्टेशन अब रेलवे के नए मॉडल विकास प्लान में शामिल हो गए हैं। जहां प्लेटफार्म विस्तार करके उसका दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर ऊंचाई में बढ़ोतरी और आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ इन हाल्ट स्टेशनों को बड़े रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इन हाल्ट स्टेशनों का स्वरूप इतना बदला हुआ होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड की ट्रेनों का जिले से आवागमन होता है। वर्षों से सुविधा विहीन स्टेशन को महानगरों की तर्ज पर विकसित करते हुए मॉडल स्टेशन बनाने के लिए अमृत भारत अभियान के तहत सिद्धार्थनगर और बढ़नी रेलवे स्टेशन को चयनित किया गया था। इन स्टेशनों की सूरत अब काफी बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन स्टेशनों के बाद हाल्ट स्टेशनों को संवारे की पर फोकस किया गया है। इसमें जरूरी सुविधाओं से वंचित चल रहे तीन हाल्ट स्टेशन को चयनित किया गया है। जिनका कायाकल्प किया जाएगा। इसमें एक स्टेशन पर काम भी शुरू हो गया है। इसमें यात्रियों से जुड़ी सारी सुविधाओं से लैस करने का काम किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें रेलवे द्वारा तीनों स्टेशनों के 350 मीटर लंबे प्लेटफार्म को बढ़ाकर 450 मीटर किया जा रहा है, जिससे एक साथ लंबी ट्रेनों का ठहराव आसान हो सके। इसके साथ ही प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी न हो। अहिरौली हाल्ट स्टेशन पर शुरू हुआ काम: अहिरौली हाल्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम शुरू हो गया है। वहीं, महथा और महादेव बुजुर्ग में प्लेटफार्म को ऊंचा करने के लिए लगने वाले स्लैब के बेस की ढलाई की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में ये हाल्ट स्टेशन सुविधाओं के मामले में किसी बड़े स्टेशन से कम नहीं रहेंगे। प्लेटफार्म की ऊंचाई करीब 84 सेंटीमीटर की जाएगी। बैठने के बैंच के साथ छाजन, लाइटिंग, शौचालय, पानी समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर की जाएगी। अहिरौली निवासी भागीरथी यादव, त्रिभुवन, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव एवं तरूण कुमार विश्वास आदि ने बताया कि अब हम लोगों को ट्रेन से यात्रा करने में आसानी होगी। यहां पर सुविधाएं बढ़ने से काफी राहत मिलेगी। अहिरौली निवासी राजमणि यादव ने बताया कि रोज इसी स्टेशन से सफर करते हैं। प्लेटफार्म छोटा होने से ट्रेन रुकते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती थी। अब प्लेटफार्म लंबा और ऊंचा होगा तो यात्रा कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी। बचड़ा बचड़ी निवासी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इलाज और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्टेशन आना पड़ता है। बारिश और रात में खड़े रहना मुश्किल होता था। लाइट और बैठने की सुविधा मिलने से महिलाओं और बुजुर्गों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed