{"_id":"67682cf5e3470f78020a7ac7","slug":"shyamkaran-defeated-the-wrestler-from-gorakhpur-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138789-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्यामकरन ने गोरखपुर के पहलवान को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्यामकरन ने गोरखपुर के पहलवान को किया पराजित
Sun, 22 Dec 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी नौनिया में चल रहे दो दिवसीय दंगल का रविवार को समापन हो गया। बागापार के श्यामकरन यादव ने दूसरे दिन गोरखपुर के पहलवान को पराजित किया। दिल्ली से आए दो पहलवानों ने दांव का प्रदर्शन किया जिसे देख दर्शक दंग रह गए। 30 मिनट कुश्ती चलती रही और अंत में बराबर पर छूटी।
रविवार को दंगल में गोरखपुर रेलवे के नीरज ने डीएन जलालगढ़ के रंजीत को तो नीरज ने अजय कुमार को हराया। बागापार के श्यामकरन यादव ने गोरखपुर के मिथिलेश यादव को बहुत आसानी से पराजित कर दिया। धनेवा के सत्येंद्र ने चौरीचौरा के सूरज सिंह को पराजित किया। भावचक रुधौली के संतोष ने पकड़ी के राहुल का मुकाबला बराबर पर छूटा। जसपाल ने राजन को हराया।
दिल्ली से आए राहुल और वहीं के शिवम के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों ने एक से बढ़कर एक दांव दिखाकर दर्शकों को दंग कर दिया। 30 मिनट मुकाबला चला और बिना निर्णय के बराबरी पर छूटा। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेलवे कुश्ती कोच शैलेश कुमार यादव, सत्यपाल यादव, जीतेंद्र यादव, उपेंद्र, अशोक पहलवान, पन्ने लाल यादव मौजूद रहे।