{"_id":"6add0e5df4e4c83621051035","slug":"shyamdeurwa-dominates-in-kho-kho-securing-first-place-in-both-categories-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187797-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खो-खो में श्यामदेउरवां का दबदबा, दोनों वर्गों में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खो-खो में श्यामदेउरवां का दबदबा, दोनों वर्गों में प्रथम
विज्ञापन
परतावल। महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवां में शनिवार को क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामदेउरवां के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विद्यालय ने जूनियर बालक और बालिका दोनों वर्गों की खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राथमिक बालक कबड्डी में परतावल और बालिका वर्ग में हरपुर तिवारी की टीम विजेता रही। जूनियर बालिका कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरपुर तिवारी ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक खो-खो में कतरारी और बालिका वर्ग में परतावल की टीम प्रथम रही। समूह गान में उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामदेउरवां ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लौहर के खिलाड़ी, 200 मीटर में किशन और 400 मीटर में मनीष प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्या, 200 मीटर में मोनिका और 400 मीटर में नेहा ने बाजी मारी। लंबी कूद में मोनिखा और ऊंची कूद में श्यामदेउरवां के खिलाड़ी विजेता रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में लौहर के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर में जगदीश विजेता रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आंचल और 400 मीटर में अनुष्का प्रथम रहीं। लंबी कूद में किशन और ऊंची कूद में कंचनलता ने पहला स्थान हासिल किया।