फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shreeshyam Nishan Shobhayatra: Support of the defeated, Shyam Babu is our...

श्रीश्याम निशान शोभायात्रा : हारे का सहारा, श्याम बाबू हमारा...

Tue, 05 Mar 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Mar 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Shreeshyam Nishan Shobhayatra: Support of the defeated, Shyam Babu is our...
बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार की दोपहर श्रीश्याम निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हारे का सहारा, श्याम बाबू हमारा का नारा गूंजता रहा। यात्रा बृजमनगंज के श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर उसका रोड पर स्थित साहब पोखरा स्थित शिवमंदिर पहुंची। वहां से रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित ठाकुरद्वारा, कोल्हुई रोड तिराहा स्थित श्रीकाली माता मंदिर, गल्ला मंडी, मेन रोड, धानी रोड तिराहा, प्राइमरी स्कूल सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस नवनिर्मित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। वहां पूजा अर्चना के बाद श्री राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन

यात्रा में शंखनाद व ढोल नगाड़े सहित श्री श्याम के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजयमान हो उठा। निशान शोभायात्रा में कस्बे के व्यवसायियों सहित महिलाओं व बच्चों और आस-पास के गांव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अबीर गुलाल की बारिश की। खाटू वाले श्रीश्याम तेरे प्रेमियों का तुझसे हैं कहना, हर वर्ष यूं ही हम भक्तों से मिलने आते रहना के गीत गाते रहे। इस दौरान नटवर गोयल, चंदन, आदित्य, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, प्रिंस चौधरी, योगेंद्र यादव, विष्णु जायसवाल, रामकुमार, उमंग मोदी, पप्पू, सुरेश तुलस्यान, सोना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed