{"_id":"64160f12a57ca457ed03ac77","slug":"show-cause-notice-to-ameen-maharajganj-news-c-7-1-90481-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिक बकाये वाले संग्रह अमीनों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिक बकाये वाले संग्रह अमीनों से मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फरेंदा तहसील सभागार का किया निरीक्षण
कार्यों में लापरवाही पर रजिस्टार कानूनगो से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लंबित वसूली प्रमाणपत्र पर कोई संतोषजनक उत्तर न देने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उनका मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए वसूली कराने के निर्देश दिए। सबसे अधिक बकाये वाले संग्रह अमीनों को स्पष्टीकरण जारी करने के लिए कहा। साथ ही रजिस्टार कानूनगो धानी-फरेंदा को भी दाखिला के कार्य में शिथिलता पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को फरेंदा तहसील के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को दिए।
राजस्व अभिलेखागार में राजस्व अभिलेखों के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं के रखे जाने पर आपत्ति दर्ज की और तत्काल उसे दूसरे जगह पर रखने के लिए कहा। राजमंदिर कला ग्राम सभा के खसरा व खतौनियों के अद्यतन न होने पर असंतोष जताया। तहसीलदार फरेंदा को निर्देशित किया कि लेखपालों के पास सिर्फ निर्धारित फसली वर्ष का खसरा रहे, शेष खसरों को तहसील के राजस्व अभिलेखों में संरक्षित करें। बैनामा दस्तावेज को पोर्टल पर दर्ज कर ससमय संबंधित न्यायालयों को प्रेषित न किए जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने एसडीएम कोर्ट व तहसीलदार कोर्ट में पुरानी फाइलों को और उनके निस्तारण की स्थिति को भी देखा। धारा 80 व व सीआरपीसी 117 के फाइलों के निरीक्षण के दौरान इनके निस्तारण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से सभी लोगों को समझाया। फसल बीमा कक्ष के बंद मिलने पर स्पष्टीकरण जारी करने और संबंधित अधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, तहसीलदार राम अनुज त्रिपाठी, नायब तहसीलदार डॉ. रवि यादव आदि मौजूद रहे।