{"_id":"66a2420a796cc6a662044d8a","slug":"show-cause-notice-to-11-anms-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-127551-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 11 एएनएम को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 11 एएनएम को कारण बताओ नोटिस
Thu, 25 Jul 2024 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को सदर सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। टीकाकरण कार्य पूर्ण न होने पर वह भड़क उठे। 11 उपकेंद्रों के एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो दूसरी बार समीक्षा बैठक के दौरान वेतन बाधित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के लिए सभी एएनएम को लक्ष्य निर्धारित की गई है। इसके बाद भी एएनएम की ओर से लापरवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अमरुतिया, बैजनाथपुर, धनेवा धनेई, खुटहा बाजार, नटवा, पकड़ी नौनिया, रम्हौली, सलामतगढ़, सवरेजी, सिसवनिया और सिसवा राजा के एएनएम को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।