{"_id":"64c805f7659b4f95ef0a3597","slug":"show-cause-notice-issued-to-contract-worker-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-3069-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संविदाकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संविदाकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
संरक्षण अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेरोजगार युवाओं से नौकरी के नाम पर वसूली करने व कोल्हुई थाने में बिठाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संरक्षण अधिकारी जकी अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक महिला कल्याण को भी पत्र भेजा जाएगा।
जिला प्रोबेशन कार्यालय में संरक्षण अधिकारी पद पर लंबे समय से तैनात जकी अहमद आए दिन विवादों में घिरे रहते हैं। दो दिन पूर्व कोल्हुई थाने पर कुछ लोगों ने उन पर नौकरी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके तहत पुलिस ने उन्हें थाना परिसर में बुलाया था। थाना परिसर में शिकायकर्ताओं व संरक्षण अधिकारी के बीच कहासुनी भी हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अविलंब स्पष्टीकरण देने को कहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संरक्षण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न रहने की दिशा में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए निदेशक महिला कल्याण को पत्र भेजा जाएगा।
डीसी त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी