फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Show cause notice issued to Assistant Engineer UPPCL

Maharajganj News: सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 22 Jan 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to Assistant Engineer UPPCL
महराजगंज। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विकास से जुड़ी परियोजनाओं में देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील नौतनवा में निर्माणाधीन नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय भवन के कार्य में विगत एक माह से कोई प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जो परियोजनाएं तकनीकी कारणों से विलंबित हैं, उनमें संबंधित कार्यदाई संस्थाएं प्रशासकीय विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय सीमा (समाप्ति तिथि) में वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें। वहीं जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें इन्वेंट्री तैयार कर शीघ्र हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तय टाइमलाइन का कड़ाई से पालन करने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों ही शासन की प्राथमिकता हैं। 15वें वित्त आयोग के माध्यम से बनाए जा रहे एएनएम सेंटर के निर्माण कार्य में प्रगति न होने पर सहायक अभियंता यूपीआरएनएसएस को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बृजमनगंज के निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था सीएनडीएस पर पेनाल्टी लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed