फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Short circuit fire, four huts burnt

Maharajganj News: शार्ट सर्किट से लगी आग, चार झोपड़ियां जलीं

Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, four huts burnt
फोटो
विज्ञापन

पीड़ितों ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार, नकदी समेत जले जरूरत के सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला मधईिड़ह में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से चार झोपड़ियों में आग लग गई। आग से झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को शकुंतला की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग की चपेट में तीन और झोपड़ियां आ गईं। जिससे गांव के राजबली साहनी, फुलझरी एवं राजू साहनी का भी सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम को सूचना देकर बिजली कटवाई। लोगों ने बताया कि तार में चिंगारी निकलने के कारण झोपड़ियों में आग लगी। पीड़ितों ने बताया कि जरूरत की सामग्री जल जाने से परेशानी होगी। घर में रखे नकद रुपये भी जल गए। गनीमत रही की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। पशुओं का चारा भी जल गया है। प्रशासन से मदद की जरूरत है। कुछ सहायता मिलेगी, तो मुश्किल दूर हो जाएगी। पूरा सामान जलने से पीड़ित राख एकत्र कर रहे थे।
विज्ञापन

लेखपाल रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है। प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed