फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shops closed for the third day in protest against the issuance of RC, demonstrations continued

Maharajganj News: आरसी जारी करने के विरोध में तीसरे दिन भी दुकानें बंद, प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shops closed for the third day in protest against the issuance of RC, demonstrations continued
आरसी के विरोध में आनंदनगर के व्यापारी विरोध प्रदर्शन करते हुए।
गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के दुकानों पर बकाया को लेकर आरसी जारी करने का विरोध कर रहे दुकानदार
विज्ञापन

फरेंदा। आनंदनगर के गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के 42 दुकानों के किराया बकाए को लेकर आरसी जारी होने के विरोध में दुकानदारों ने तीसरे दिन भी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर का भ्रमण किया।
गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के दुकानदार राजेश मोदी, जयराम शर्मा, डॉ. मधुरेश यादव, मैनुद्दीन, राहुल जायसवाल, गोपाल बागला व राकेश जायसवाल सहित अनेक दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों का किराया दिसबंर 2024 तक नगर पंचायत कार्यालय में जमा है लेकिन उसके बाद भी आरसी जारी कर दी गई। दुकानदार राजेश मोदी ने बताया कि जब तक आरसी निरस्त नहीं होता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि नोटिस देकर 14 लाख रुपये दुकान की कीमत व 6 हजार रुपये किराया वर्ष 2020 से जोड़कर आरसी काटने के बाद दुकानदारों से 24 लाख देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि आरसी जारी होने से व्यापारी काफी परेशान हैं। उनके सामने जीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। दुकानें बंद होने से परिवार का भरण-पोषण कठिन हो रहा है। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता, रिषभ जायसवाल, अखिलेश कुमार, शुभम जायसवाल, अखिल मोदी व निखिल मोदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed