{"_id":"5d9398638ebc3e01567f198d","slug":"shop222-maharajganj-news-gkp3239097101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
दुकान में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया कोटे चौराहे पर मंगलवार को चोरी हुए 90 मोबाइल, आठ पावर बैंक, चार प्रेस व एक कार के साथ पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 24 सिंतबर को बृजमनगंज कस्बे में इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने किया।
यह जानकारी देते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम हड़िया कोट चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिला की कुछ लोग चोरी की मोबाइल फोन बेचने के नियत से इसी रास्ते नेपाल जाने वाले हैं। थोडी ही देर में गोरखपुर की तरफ से एक चार पहिया वाहन आती दिखी, पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की। रमजान निवासी बसंतपुर थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर, बिजली निवासी विश्वंभरपुर जिला गोरखपुर, वीरेंद्र निवासी बसंतपुर थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर एवं कतवारी साहनी निवसी धानी बाजार, श्यामदेव यादव निवासी पुरंदरपुर टोला कमनहां थाना बृजमनगंज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन सभी मोबाइल एवं गाड़ी चुराने की बात पुलिस को बताया। यह बताया कि चोरी मोबाइल एवं गाड़ी को नेपाल लेकर जाकर बेचते थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।